July 27, 2024, 6:15 am
spot_imgspot_img

बरसों का इंतजार हुआ खत्म: छह पाक विस्थापितों को मिली नागरिकता

जयपुर। जयपुर जिला कलेक्ट्रेट में बुधवार को 62 वर्षीय छगन कंवर की आंखें उस वक्त छलक आई। जब कई सालों के इंतजार के बाद उन्हें भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ। अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहम्मद अबू सुफियान चौहान ने छह पाक विस्थापितों को नागरिकता प्रमाण-पत्र सौंपे।

इनमें सती बाई के साथ ही 34 वर्षीय सवाई सिंह, 62 वर्षीय छगन कंवर, 57 वर्षीय पोपटलाल, 45 वर्षीय गुजर देवी, 53 वर्षीय ज्ञानचंद, 37 वर्षीय कोमल को भारतीय नागरिकता प्रमाण-पत्र की सौगात मिली। नागरिकता प्रमाण-पत्र मिलने के बाद पोपटलाल ने जिला प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि आज कई सालों का लंबा इंतजार खत्म हुआ है और आज हम फक्र के साथ कह सकते हैं कि हम भारतीय हैं। वहीं ज्ञानचंद ने कहा कि घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है।

नागरिकता का प्रमाण नहीं होने के कारण सरकारी योजनाओं का लाभ भी उन्हें नहीं मिल पा रहा था। लेकिन अब भारतीय नागरिकता मिलने के बाद न केवल उन्हें पहचान मिली है। बल्कि अब सरकारी योजनाओं की मदद से वे अपने परिवार का भरण पोषण बेहतर तरीके से कर पाएंगे।

इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ने भारतीय नागरिकता हासिल करने वाले सभी पाक विस्थापितों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि जिला प्रशासन नागरिकता के आवेदनों पर प्राथमिकता से नियमानुसार कार्यवाही कर प्रमाण-पत्र जारी करता है ताकि आवेदक किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़े।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles