गोविंद देव जी मंदिर में आज होगा गीता के श्लोक पर योग

0
200

जयपुर। नगर निगम हेरिटेज की ओर से छोटी काशी में विश्व योग दिवस से पहले 19 जून को आराध्य गोविंद देव जी के समक्ष गीता के श्लोक पर योग होगा। श्लोकों के भाव और भाषा में आसनों की साधना समाहित होगी। यहां योग गुरुओं की मौजूदगी में गीता के श्लोक, अर्थ, आसन और ध्यान का समन्वय देखने को मिलेगा।

हेरिटेज नगर निगम की महापौर कुसुम यादव ने बताया कि हमारी संस्कृति में योग का बहुत महत्व है। वर्ष 2015 के बाद से 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाया जाने लगा है। उसी कड़ी में हेरिटेज नगर निगम भी कई आयोजन करने जा रहा है। इस बार गीता के श्लोक पर योग करवाया

जाएगा। गीता और योग को आमजन के जीवन का हिस्सा बनाने और मंदिर परिसर में आध्यात्मिक पूजा के साथ योग का अनुभव करने के उद्देश्य से ये पहल की जा रही है। गुरुवार को योगाचार्य मनीष गोविंद देव जी मंदिर परिसर में आमजन को योग कराएंगे। इस अनूठी पहल से आमजन को योग करने और स्वस्थ रहने का संदेश दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here