जयपुर के युवा कलाकारों ने शास्त्रीय संगीत का परचम लहराया

0
52
Young artists from Jaipur raised the banner of classical music
Young artists from Jaipur raised the banner of classical music

जयपुर। गुलाबी नगरी के युवा कलाकार इन दिनों अपनी शास्त्रीय संगीत की जुगलबंदी से देशभर में पहचान बना रहे हैं। अपनी प्रतिभा और समर्पण के दम पर ये कलाकार भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहे हैं।

जयपुर के वायलिन वादक गुलज़ार हुसैन के निर्देशन में दिलरुबा वादक मोहम्मद उमर, तबला वादक मेराज हुसैन और ज़ियान हुसैन विभिन्न शहरों में प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। इनकी जुगलबंदी में परंपरा और नवाचार का सुंदर संगम देखने को मिलता है, जो दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित कर रहा है।

हाल ही में इन कलाकारों ने उदयपुर में आयोजित ऋतु बसंत समारोह (वेस्ट जोन कल्चरल सेंटर) और शिमला में आयोजित हिम संगीत उत्सव (नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर) में अपनी प्रस्तुतियों से खूब वाहवाही बटोरी। कार्यक्रमों में श्रोताओं ने उनकी प्रस्तुति को सराहा और लंबे समय तक तालियों से स्वागत किया।

कलाकारों की यह उपलब्धि न केवल जयपुर, बल्कि पूरे राजस्थान के लिए गौरव का विषय है। उनकी प्रस्तुतियां देशभर में शास्त्रीय संगीत के प्रति नई रुचि जागृत कर रही हैं और युवा पीढ़ी को इस दिशा में प्रेरित भी कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here