युवक ने पहाड़ी पर फंदा लगाकर की आत्महत्या

0
29

जयपुर। हरमाड़ा थाना क्षेत्र में नींदड़ की पहाड़ी पर रविवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से मौके से साक्ष्य जुटा कर शव को कांवटिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

थानाधिकारी उदय यादव ने बताया कि हरमाड़ा के लोहामंडी निवासी विजेंद्र सैनी (31) ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। वह एक फैक्टरी में काम करता था। शनिवार सुबह वह बिना किसी को बताए घर से निकल गया था और वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।

रविवार सुबह नींदड़ की पहाड़ी पर सुनसान स्थान पर उसका शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि करीब पंद्रह दिन पहले विजेंद्र किसी बात से नाराज होकर अपना मोबाइल तोड़ चुका था। शनिवार को भी वह बिना कुछ बताए घर से चला गया था।

आशंका है कि उसने देर शाम सुनसान स्थान पर रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here