युवक को किया अगवा, मांगी भाई से फिरौती

0
262

जयपुर। चौमूं थाना इलाके में एक युवक को दो युवकों ने अगवा कर लिया और मारपीट कर भाई से रुपए मांगे। इस सम्बंध में पीडित ने थाने में मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार कालाडेरा निवासी उमेश शर्मा ने मामला दर्ज करवाया कि वह घर से रुपए लेकर भाई को देने जा रहा था। टांटियावास टोल से आगे एक कैफे पर रुका था। वहां पर आनंद यादव और आदि यादव उसे अगवा कर ले गए। रास्ते में बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और भाई से फोन कर रुपए मांगे। पीडित किसी तरह आरोपियों की चंगुल से निकल कर घर पहुंचा और मामला दर्ज करवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here