जयपुर में आठ किलो डोडा पोस्त के साथ युवक गिरफ्तार

0
32

जयपुर। पुलिस कमिश्नरेट जयपुर के दक्षिण जिले की जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) और नारायण विहार थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 8 किलो अवैध डोडा पोस्त के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल आरोपित तस्कर से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज ने बताया कि शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ललित कुमार शर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त आदित्य कांकड़े के निर्देशन में डीएसटी दक्षिण और नारायण विहार थाना पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राम जीवन जाणी (22) निवासी धोरीमन्ना जिला बालोतरा को पकड़कर तलाशी ली।

तलाशी में उसके कब्जे से करीब 8 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी किराये के कमरे में रहकर अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई कर रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मादक पदार्थ की सप्लाई नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here