युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का वोट चोरी, बदहाल कानून व्यवस्था और फसल खराबे के मुआवजे को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

0
173
Youth Congress workers protest against the government
Youth Congress workers protest against the government

जयपुर। पुलिस शहीद स्मारक पर गुरूवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी, बदहाल कानून व्यवस्था और फसल खराबे के मुआवजे की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन उग्र प्रदर्शन करते हुए सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री निवास पर कूच करने का प्रयास किया। जिसे पूर्व युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब का राजस्थान आगमन पर मंच पर स्थानीय नेताओं ने माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। लेकिन भारी पुलिस जाब्ते ने प्रदर्शनकारियों को बैरिकेड्स लगाकर रोक लिया। जिसके बाद युवा कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़ गए।

इसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए वाटर कैनन का इस्तेमाल करते हुए , युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब, प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेस नेता अभिमन्यु पूनिया ने कहा- सरकार से आम आदमी परेशान है। कृषि मंत्री किरोड़ी मीणा की छापेमारी कर रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने राजस्थान में बीएलओ के सुसाइड करने के मुद्दे पर सरकार को घेरा। वहीं कोटपूतली-बहरोड जिला के युवा कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश जींदड़ ने भी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कार्यकर्ताओं की भीड़ कम होने से नहीं कर पाए मुख्यमंत्री निवासी का घेराव

ऐसा माना जा रहा है कि राजस्थान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवासी का घेराव नहीं कर पाए। जिसके पीछे दो मुख्य कारण साफ नजर आए। पहला कारण तो यह रहा की समय रहते ही पुलिस शहीद स्मारक पर प्रदर्शकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम कर रखे थे।

वहीं दूसरा कारण ये रहा कि पिछली बार हुए उग्र प्रदर्शन की तरह इस बार राजस्थान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की भीड़ कम नजर आई। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का मुख्यमंत्री निवास के घेराव का कार्यक्रम महज प्रदर्शन के 15 मिनट के दौरान ही समाप्त हो गया।

प्रदर्शन के दौरान कोटपूतली -बहरोड जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश जींदड़ ने बीजेपी पर वोटों की हेराफेरी का आरोप लगाते हुए बिहार में सरकार बनाने की बात कहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here