तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से युवक की मौत

0
48

जयपुर। शिवदासपुरा थाना में एक युवक को बिना देखे रोड़ पार करना भारी पड़ गया। जयपुर की ओर से तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर महात्मा गांधी अस्पताल के मुर्दाघर में भिजवाया। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने व हादसे के बाद फरार होने का मामला दर्ज कर घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार चालक की तलाश शुरु कर दी है।

थानाधिकारी राजेन्द्र कुमार ने बताया कि रविवार को कीन्कीपुरा पुलिया पर जयपुर से चाकसू की ओर आ रहीं तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने रोड़ पार कर रहें दुंलीचंद (38) गंगापुर निवासी को जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में दूलीचंद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को महात्मा गांधी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा कर परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। वहीं पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार चालक की तलाश शुरु कर दी है।

थानाधिकारी राजेन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि इससे पहले बेकाबू हुई कार न पहले टक्कर टक्कर मारकर बाइक सवार तीन युवकों को घायल कर दिया। फिर भागने के चक्कर में दुली चन्द मीणा को कार ने रौंद डाला। इस हादसे के बाद कार चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया। वहीं बाइक सवार तीनों घायल युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here