अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

0
35

जयपुर। करणी विहार थाना इलाके में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर हेड कॉस्टेबल राधे श्याम ने एम्बुलेंस की सहायत से युवक को अचेत हालत में सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रोमा इमरजेंसी में भर्ती कराया। उपचार दौरान घायल युवक ने शाम साढ़े पांच बजे दम तोड़ दिया।

पुलिस ने आसपास के कई लोगों से पूछताछ कर मृतक के परिजनों की तलाश के प्रयास किए। लेकिन पुलिस के हाथ कोई सफलता नहीं लगी। पुलिस शव को मुर्दाघर के डी फ्रिज में रखवा कर परिजनों की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस ने बताया की मृतक का रंग सांवला और सिर पर काले बाल है, व चेहरे पर दाढी है। जिसकी उम्र लगभग 50 साल और कद 5 फीट है। शरीद दुबला -पतला है और मृतक ने काले रंग का पजामा व लाइनदार रंगीन टी-शर्ट व हरे रंग की अंडरवीयर पहन रखी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here