साइकिल से द्वादश ज्योतिर्लिंग-चार धाम की यात्रा पर निकले युवक का जयपुर में स्वागत

0
49
Youth Embarking on a Bicycle Pilgrimage to the Twelve Jyotirlingas and Char Dhams Welcomed in Jaipur
Youth Embarking on a Bicycle Pilgrimage to the Twelve Jyotirlingas and Char Dhams Welcomed in Jaipur

जयपुर। साइकिल से द्वादश ज्योतिर्लिंग, चार धाम और लेह-लद्दाख की यात्रा पर निकले रेवाड़ी निवासी महेश प्रजापति मंगलवार को जयपुर पहुंचे। नंदपुरी सोडाला में सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए मंगलमय यात्रा की कामना की।

विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि साइकिल यात्रा से देश के लोगों को सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक करने का पवित्र उद्देश्य लेकर चल रहे महेश प्रजापति युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं।

महेश प्रजापति ने बताया कि उन्होंने यह यात्रा 15 मार्च को रेवाड़ी से शुरू की थी। उनकी इस 12,000 किलोमीटर लंबी साइकिल यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश के लोगों को सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here