चलती बाइक पर स्टंट दिखाने वाला युवक गिरफ्तार

0
48
The cunning suspect who stole the idol from the ancient temple has been arrested.
The cunning suspect who stole the idol from the ancient temple has been arrested.

जयपुर। बजाज नगर थाना पुलिस ने चलती बाइक पर स्टंट दिखाने व आमजन की जान जोखिम डालने वाले बाइक सवार सवार युवक को गुरुवार देर शाम गिरफ्तार किया है। पुलिस कार्रवाई के बाद गिरफ्तार अभियुक्त हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा। उसने कहा- दोबारा ऐसी गलती नहीं करेगा।

थानाधिकारी पूनम चौधरी ने बताया कि चलती बाइक पर स्टंट दिखाने व आमजन की जान जोखिम में डालने वाले जाकिर (35) शास्त्री नगर निवासी को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूनम चौधरी ने बताया कि पिछले दिनों एक वीडियों वायरल हुआ था।

जिसमें युवक खड़े होकर बाइक चलाते दिखाई दिया। बाइक पर खड़े होकर दोनों हाथ उसने हेलमेट पर पीछे हुए दिखाई दे रहे थे। युवक खतरनाक तरीके से बाइक स्टंट कर आस-पास से निकल रहे लोगों को जिंदगी खतरे में डालते नजर आया। वीडियो के आधार पर लोगों की जिंदगी खतरे में डालने वाले बाइक सवार स्टंटबाज की तलाश की गई।

पुलिस ने वीडियो में आए बाइक रजिस्ट्रेशन के नंबर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाइक स्टंटबाज जाकीर ने पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद अपनी गलती स्वीकार की और हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा। कहा- भविष्य में अब दोबारा ऐसी गलती नहीं होगी।

124 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार

शहर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिंधी कैंप थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 124.05 ग्राम स्मैक बरामद की है।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) प्रशांत किरण ने बताया कि ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत सीएसटी टीम और सिंधी कैंप थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। विशेष सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी कमलेश कुमार बराला उर्फ लाखन (41) निवासी जिला जयपुर ग्रामीण को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है और उससे मादक पदार्थ की सप्लाई चेन के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here