राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ त्रिवेणी संगम कार्यक्रम में की गई विभिन्न स्थानो पर पुष्प वर्षा

0
46

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से सांगानेर नगर के त्रिवेणी संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां संचालन के दौरान समाज बंधुओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा की गई।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रान्त प्रचारक विशाल कुमार ने कहा कि संघ का शताब्दी वर्ष भारत को मजबूत करने के लिए ही है। संघ स्थापना से लेकर आज शताब्दी वर्ष तक उसी कार्य मे लगा है।

विशाल कुमार ने यह बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सांगानेर नगर के त्रिवेणी संगम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होने कहा कि संघ ने सारी 100 वर्ष यात्रा पार करके यहां पहुंचा है।

उन्होंने कहा कि सज्जन शक्ति के साथ संघ समाज में जाएगा। पंच परिवर्तन प्रत्येक घर जाएगा। इसी से देश विश्व गुरु बनेगा। समाज अपना उत्तरदायित्व निर्वहन करे। यह ही संघ चाहता।

कार्यक्रम से पूर्व 3 स्थानों से संचलन निकला। 1 हजार 500 से अधिक गणवेश मे स्वयंसेवकों ने कदम से कदम मिलाया। संचालन विभिन्न स्थानों से गुजरा। समाज बंधुओं द्वारा विभिन्न स्थानो पर पुष्प वर्षा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here