अवैध हथियार सहित एक बाल अपचारी निरुद्ध, धौलपुर से लेकर आया था अवैध हथियार

0
100

जयपुर। भांकरोटा थाना पुलिस ने ऑपरेशन आग के तहत अवैध हथियार समेत एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से देशी पिस्टल व एक मोबाइल फोन जब्त किया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपित अवैध पिस्टल धौलपुर से जयपुर बेचने के लिए लाया था पुलिस गिरफ्तार आरोपी से अवैध हथियार खरीद-फरोख्त करने वालों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहीं है।

उपायुक्त पश्चिम हनुमान प्रसाद ने बताया कि ऑपरेशन आग के तहत अवैध हथियार खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया है। जिसमें भांकरोटा थाना पुलिस ने तकनीकी सहायता व मुखबिर की सूचना पर गुलमोहर गार्डन के पास दबिश दी। दबिश के दौरान गुलमोहर गार्डन के पास दो -तीन व्यक्ति खड़े मिले।

एक व्यक्ति के हाथ में प्लास्टिक का केरी बैग था। जिसे वो झाड़ियों में छुपाने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने युवक को पकड़कर केरी बैग की तलाशी ली तो उसमें रखी अवैध देशी पिस्टल बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि ये अवैध पिस्टल वो अपने परिचित धौलपुर निवासी अवतारी मीणा से लेकर आया है और उसे बेचने की फिराक में यहां खड़ा था। पुलिस ने अवैध पिस्टल जब्त कर गिरफ्तार आरोपित के अपराधिक रिकॉर्ड का खंगलाना शुरु कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here