डाक विभाग में नौकरी के नाम पर ठगे 1.11 करोड़

0
230
CID recovered cyber fraud amount with the help of Alwar DST
CID recovered cyber fraud amount with the help of Alwar DST

जयपुर। हरमाड़ा थाना इलाके में डाक विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर एक युवक से 1.11 करोड़ रुपए ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार शिव गौरव कॉलोनी निवासी हनुमान सहाय रैगर ने मामला दर्ज करवाया कि उसके बेटे और रिश्तेदार को डाक विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर दीपक जैन व उसके साथियों ने उससे 1.11 करोड़ रुपए ले लिए। रुपए लेने के बाद भी आरोपियों ने उसके बेटे व रिश्तेदार को नौकरी नहीं लगवाई। आरोपी अब रुपए भी वापस नहीं लौटा रहा है। रुपए मांगने पर आरोपी पहले तो टालमटोल करता रहा और अब उसने पहले तो उसे धमकी दी और फिर फोन बंद लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here