July 27, 2024, 7:12 am
spot_imgspot_img

श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में गूंजी उत्तर कांड की 120चौपाइयां

जयपुर। नवरात्रा के अवसर पर नेहरु नगर,पानी पेंच स्थित मंदिर श्री लक्ष्मीनारायण में चल रहे 26 वें नव दिवसीय श्रीराम चरित्र नवान्ह पारायण पाठ महोत्सव के 9वें दिन सोमवार को उत्तर कांड कांड की 120 चौपाइयों के पाठ हुए। इस दौरान गूंज रही चौपाइयों की मधुर स्वर लहरियों से वातावरण श्रद्धा और भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।

मंडल के जुगल किशोर गुप्ता ने बताया कि आयोजन के तहत आज व्यासपीठ से रामस्वरूप नाटाणी ने रामचरित्र मानस में उत्तर कांड कांड की 120चौपाइयों के पाठ हुए। इस दौरान 251 आसनों से उत्तर कांड की 120चौपाइयों पाठ सस्वर गूंजते रहे। इस मौके पर चौपाई के प्रसंगानुसार आकर्षक झांकी भी सजाई गई।

नवमी पर अखड रामायण पाठ का समापन

पत्रकार कॉलोनी के पास स्थित बृजजाली नीमड़ी बालाजी धाम में शारदीय नवरात्रि पर प्रथम नवरात्रों से बालाजी धाम में अखंड रामायण पाठ का आयोजन चल रहा था। जो विजयदशमी पर समापन होगा।

मंदिर के महंत पंडित श्रीराम शर्मा ने बताया कि हर साल की भांति इस वर्ष भी रामायण के अखंड पाठ का आयोजन किया गया है। जिसमें अष्टमी पर विशाल शोभा का आयोजन किया गया था। अष्टमी तिथि पर मंदिर परिसर में छोटी -छोटी कन्याओं को भोजन कर उन्हे उपहार भेट किए गए। बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर में अखंड रामायण पाठ के साथ अखंड ज्योति भी प्रज्वल्लित कि गई थी जो नौ दिन से जारी है। दशमी वाले दिन अखंड रामायण पाठ का समापन किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles