भात भरने आए 16 रिश्तेदारों को तेज रफ्तार कार ने कुचला

0
65

जयपुर। जमवारामगढ़ से बस्सी आकर 16 लोगों को रिश्तेदारों का भात भरना भारी पड़ गया। डीजे की धुन पर नाचते -गाते समय एक तेज रफ्तार कार ने 16 लोगों को गंभीर रुप से घायल कर दिया। जिसके बाद भात की खुशियां चकनाचूर हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी 16 घायलों को बस्सी के प्राइवेट अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। हालांकि इस हादसे में किसी ने कोई मामला दर्ज नहीं कराया है।

पुलिस ने बताया कि शनिवार को जमवारामगढ़ से 50 लोग भात भरने के लिए बस्सी आए थे। एनडीपीसी मोड पर रात करीब 9 बजे भात भरने 50 लोग डीजे पर नाचते-गाते मालियों की ढाणी जा रहे थे। तभी डीजे के पीछे धीरे-धीरे चल रही ऑल्टो कार के चालक से ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दब गया। जिससे कार ने अचानक से रफ्तार पकड़ ली और डीजे पर नाच रहे 16 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे चिकित्सक ने जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here