पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ में 40 दिवसीय जप अनुष्ठान का संकल्प

0
40

जयपुर। चेतना केंद्र दुर्गापुरा में रविवार को पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन हुआ। यज्ञ का संचालन सुशील कुमार शर्मा और राजेश शर्मा ने कराया। इसके बाद आयोजित कार्यकर्ता गोष्ठी में 15 जुलाई से गुप्त नवरात्रि के अवसर पर शुरू होने वाले 40 दिवसीय सामूहिक सवा लाख गायत्री जप अनुष्ठान की रूपरेखा तय की गई।

गोष्ठी में 17 साधकों ने सवा लाख गायत्री मंत्र जप, चार परिजनों ने 24 हजार जप, एक साधक ने प्रतिदिन 11 माला तथा अन्य श्रद्धालुओं ने प्रतिदिन 3 से 5 माला जप का संकल्प लिया। साधक 14 जुलाई को सामूहिक संकल्प ग्रहण करेंगे तथा अनुष्ठान की पूर्णाहुति पंचकुंडीय यज्ञ और कन्या भोज के साथ होगी।

आयोजकों ने बताया कि साधकों के लिए व्हाट्सएप समूह बनाया जाएगा, जिसके माध्यम से प्रतिदिन साधना, प्रार्थना, ध्यान, यज्ञ विधि और स्वाध्याय की जानकारी साझा की जाएगी। प्रतिदिन रात 8:30 बजे ऑनलाइन सामूहिक स्वाध्याय भी आयोजित होगा।

इस अवसर पर जन्मशताब्दी साधना अभियान के तहत पंजीकरण शिविर भी लगाया गया। इच्छुक साधक 12 जुलाई तक ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। कार्यक्रम में तीन जन्मदिवस संस्कार और एक विवाह दिवस संस्कार भी वैदिक रीति से संपन्न कराए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here