एरिया डोमिनेशन अभियान में 436 गिरफ्तार

0
45

जयपुर। अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ जयपुर पुलिस पूर्व ने तीन दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। 16 से 18 अगस्त तक चले अभियान में 155 पुलिस टीमों ने 629 ठिकानों पर दबिश दी और कुल 436 असामाजिक तत्वों व अपराधियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजीता शर्मा की कार्ययोजना के तहत अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पारस जैन और सहायक पुलिस आयुक्तों के नेतृत्व में गठित टीमों ने थाना क्षेत्रों में दबिश देकर अपराधियों की धरपकड़ की।

इस अभियान के दौरान 6 हिस्ट्रीशीटर, 47 स्थाई वारंटी और 24 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं 5 हजार रुपए के इनामी एक अपराधी को भी पुलिस ने दबोचा। धारा 170 बीएनएस के तहत 318 असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

पुलिस ने अवैध शराब के 16 प्रकरण दर्ज कर 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया और शराब जब्त की। एनडीपीएस एक्ट के तहत 3 मामले दर्ज कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा मादक पदार्थ बरामद किए गए। इसके अलावा अन्य अधिनियमों के तहत 17 प्रकरण दर्ज कर 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here