जयपुर। राजस्थान पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के तहत राज्य में बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों के पदोन्नति व तबादले किए गए हैं। पुलिस निरीक्षक पद पर कार्यरत कई अधिकारियों को उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) पद पर पदोन्नत कर उनके नए पदस्थापन आदेश तत्काल प्रभाव से जारी किए गए हैं।
पुलिस महानिदेशक कार्यालय से जारी आदेशों के अनुसार पदोन्नत अधिकारियों को विभिन्न महत्वपूर्ण इकाइयों जैसे सीआईडी, साइबर क्राइम, एसओजी, नारकोटिक्स टास्क फोर्स, आरपीटीसी और पुलिस प्रशिक्षण स्कूलों में जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके साथ ही कई अधिकारियों को मुख्यमंत्री सुरक्षा प्रकोष्ठ और जिला स्तर पर अहम पदों पर तैनात किया गया है।
पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा की ओर से जारी आदेशों के अनुसार अजयकांत रतूड़ी, राजीव भादू और नवनीत बिहारी व्यास को मुख्यमंत्री सुरक्षा प्रकोष्ठ जयपुर में उप पुलिस अधीक्षक लगाया गया है। वहीं नरेन्द्र कुमार, विरेन्द्र कुमार, प्रदीप शर्मा, अनिल कुमार मूण्ड और मांगीलाल विश्नोई को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स जयपुर में जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा साइबर क्राइम इकाइयों में भी बड़े स्तर पर नियुक्तियां की गई हैं। जिसमें रामनिवास मीणा (अलवर), मदन लाल (प्रतापगढ़), आनंद कुमार (श्रीगंगानगर), दुर्गा प्रसाद दाधीच (राजसमंद), बुद्धाराम (बाड़मेर), पुरुषोत्तम महरिया (भरतपुर), निरंजन प्रताप सिंह (जालोर), विरेन्द्र पाल सिंह (डीग), कैलाश चंद मीणा (कोटा ग्रामीण) और हंसाराम चौधरी (डूंगरपुर) को साइबर क्राइम में लगाया गया है।
साथ ही स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) में महावीर सिंह यादव और रणजीत सिंह, जबकि एटीएस जयपुर में राजेश यादव, परवेज आलम सैयद और राजकुमार टेलर को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा रविन्द्र प्रताप को एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स में तैनात किया गया है।
वहीं प्रशिक्षण संस्थानों में भी अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। शिखा विश्नोई को आरपीटीसी किशनगढ़, बाबूलाल मीणा को पीटीएस झालावाड़, देवेन्द्र प्रताप वर्मा को पीटीएस भरतपुर और रविन्द्र कुमार व मुकेश शर्मा को राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर में लगाया गया है।
एससी/एसटी सेल में धर्मेंद्र पेवा (पाली), अचलदान रत्नू (जोधपुर ग्रामीण), श्याम सिंह रत्नू (राजसमंद), कैलाशदान (श्रीगंगानगर), राजेन्द्र कुमार शर्मा (दौसा), लक्ष्मण राम विश्नोई (अजमेर), छत्तर सिंह (जालोर) और प्रेम दान रत्नू (जैसलमेर) को नियुक्त किया गया है।
इसके अतिरिक्त दिनेश कुमार, राजेश बाफना और रविन्द्र कुमार को सीआईडी—एसएसबी में,जबकि नरपत सिंह चारण को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) जयपुर में तैनाती दी गई है। हरजिन्द्र सिंह और नरेंद्र सिंह को 10वीं बटालियन आरएसी बीकानेर में सहायक कमांडेंट बनाया गया है।
वहीं सरोज धायल और बनवारी लाल मीणा को पुलिस आयुक्तालय जयपुर में सहायक पुलिस आयुक्त तथा देरावर सिंह और बाबूलाल चौधरी को जोधपुर पुलिस आयुक्तालय में अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
पुलिस मुख्यालय ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।


















