सिविल लाइंस में मतदान पर गर्मी का असर: तीन बजे बाद फिर बढ़ी रफ्तार, 16 वार्डों में 56.71 फीसदी मतदान

0
39
56.71% voter turnout in 16 wards.
56.71% voter turnout in 16 wards.

जयपुर। नगर निगम जयपुर चुनाव के दौरान सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र के 16 वार्डों में मतदान शांतिपूर्ण रहा। सुबह मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें नजर आईं, लेकिन तेज धूप के कारण दोपहर में मतदान की रफ्तार धीमी पड़ गई। शाम तीन बजे के बाद तापमान में कुछ राहत मिलने पर एक बार फिर मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही बढ़ी। सिविल लाइंस क्षेत्र में कुल 56.71 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की ओर से चुनाव प्रभारी बनाई गईं पूर्व महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने पूरे क्षेत्र में मतदान प्रक्रिया के दौरान विभिन्न वार्डों और मतदान केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद कर मतदान की स्थिति की जानकारी ली और बूथ स्तर पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

सुबह दिखा उत्साह, दोपहर में कम हुई भीड़

मतदान शुरू होने के साथ ही कई बूथों पर मतदाताओं की कतारें लग गईं। गर्मी से बचने के लिए बड़ी संख्या में लोग सुबह ही मतदान करने पहुंचे। करीब 11 बजे के बाद तेज धूप का असर दिखाई देने लगा और दोपहर में कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या कम हो गई। तीन बजे के बाद मौसम में थोड़ी राहत मिलने पर मतदान ने फिर गति पकड़ी।

फर्जी मतदान की शिकायत पर बूथों पर पहुंचीं सौम्या

वार्ड 101 और 102 में फर्जी मतदान की शिकायतें सामने आने के बाद भाजपा चुनाव प्रभारी डॉ. सौम्या गुर्जर और विधानसभा क्षेत्र के समन्वयक अपूर्व सिंह संबंधित मतदान केंद्रों पर पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरे मामले की जानकारी ली और संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष शिकायत दर्ज कराते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने की मांग की।

अधिकारियों ने शिकायतों की जानकारी लेकर नियमानुसार आवश्यक प्रक्रिया अपनाई। सौम्या गुर्जर ने कार्यकर्ताओं से भी शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया में सहयोग करने और किसी भी शिकायत को निर्धारित प्रक्रिया के तहत अधिकारियों के समक्ष रखने की अपील की।

नेत्रहीन दुलारी ने किया मतदान

वार्ड 103 में नेत्रहीन दुलारी भी मतदान केंद्र पहुंचीं और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शारीरिक चुनौती के बावजूद मतदान के लिए पहुंचीं दुलारी ने लोकतंत्र में मतदान के महत्व का संदेश दिया। उन्होंने विकास को प्राथमिकता देते हुए अपने मत का इस्तेमाल किया।

सिविल लाइंस क्षेत्र में दिनभर भाजपा कार्यकर्ता बूथों पर सक्रिय नजर आए। मतदान समाप्त होने तक पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न केंद्रों पर मतदान प्रतिशत और व्यवस्थाओं की जानकारी जुटाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here