एरिया डोमिनेशन अभियान:3 युवतियों सहित 94 संदिग्ध हिरासत में

0
36
94 suspects, including 3 young women, taken into custody.
94 suspects, including 3 young women, taken into custody.

जयपुर। राजधानी के खोह नागोरियान थाना क्षेत्र में गिग वर्कर्स के साथ लगातार हो रही लूट, चोरी, छीना-झपटी और मारपीट की घटनाओं के बाद पुलिस ने गुरुवार तड़के एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया।

सुबह करीब 5 बजे भारी पुलिस जाब्ते के साथ आवासन मंडल स्थित गिरनार अपार्टमेंट में सर्च अभियान चलाकर बिना रेंट एग्रीमेंट और पुलिस सत्यापन के रह रहे 3 युवतियों सहित 94 संदिग्धों को पाबंद किया गया। वहीं बिना नंबर प्लेट और संदिग्ध स्थिति में मिले 20 वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम सहित अन्य प्रावधानों के तहत जब्त किया गया।

पुलिस उपायुक्त (जयपुर पूर्व) रंजीता शर्मा ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक सिंघल के सुपरविजन तथा सहायक पुलिस आयुक्त (मालवीय नगर) विनोद शर्मा के नेतृत्व में गठित 12 विशेष टीमों ने अभियान को अंजाम दिया।

शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाया। राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 3 महिलाओं सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर 4 मामले दर्ज किए गए तथा भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई। वहीं राजस्थान सार्वजनिक द्यूत अधिनियम के तहत 13 हजार 380 रुपए की जुआ राशि बरामद कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 2 प्रकरण दर्ज किए गए।

पुलिस ने आमजन से बिना पुलिस सत्यापन और वैध किरायानामे के किसी भी व्यक्ति को किराए पर नहीं रखने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here