अग्रवाल कॉलेज में अखंड रामायण के पाठ 21 जनवरी को

0
440

जयपुर। अयोध्या धाम में 22 जनवरी को होने जा रहे राम लला प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य पर 21 जनवरी को आगरा रोड पर स्थित अग्रवाल कॉलेज परिसर के महाराज अग्रसेन मंदिर में सुबह 10 बजे से 51 आसन पर 24 घंटे संगीतमय अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। रामायण पाठ का समापन 22 जनवरी को सुबह 10 बजे होगा। अखंड रामायण पाठ के बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा के समय यज्ञ किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here