ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मारी, एक युवती की मौत

0
419

जयपुर। करधनी थाना इलाके में बैनाड़ रोड पर गुरुवार दोपहर में एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार युवती की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। मौके पर पुलिस ने ट्रक को जब्त कर थाने पर खड़ा करवा दिया। सडक दुर्घटना थाना पश्चिम पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार दूदू निवासी 19 वर्षीय सरोज अपनी सहेली के साथ बाजार जा रही थी। दोपहर करीब तीन बजे बैनाड़ रोड पर उनकी स्कूटी को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से महिला उछल कर सड़क पर गिर गई और ट्रक ने उसे कुचल दिया। दूसरी महिला टक्कर के बाद दूसरी दिशा में गिर गई। हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया। सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर सरोज की मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर जाम खुलवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here