महिला से मारपीट और गला दबाकर मारने की कोशिश कर पति ने बोला तीन तलाक

0
530

जयपुर। रामगंज थाना इलाके में तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। आरोपी पति ने परिजनों के सामने ही पत्नी से जमकर मारपीट की और गला दबाकर मारने की कोशिश करी। इस दौरान पीड़िता के परिजनों ने उसे बड़ी मुश्किल से छुड़वाया। पीड़िता ने पति के खिलाफ रामगंज थाने में मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस ने बताया कि रामगंज निवासी 30 वर्षीय की महिला ने मामला दर्ज करवाया है कि साल 2014 में उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर पति शारीरिक और मानसिक रूप से टॉर्चर करने लगा। उसके दोनों बच्चों का खर्चा भी उसके पीहर वाले उठाते थे। दहेज की मांग को लेकर लगातार टॉर्चर से परेशान होकर पीड़िता ने घरेलू हिंसा की शिकायत की। 29 जनवरी 2024 को तारीख पेशी का पता चलने पर आरोपी पति ने मीटिंग रखी। पुलिस ने बताया कि पीडिता का पति अपने रिश्तेदार और घरवालों के साथ मीटिंग के बहाने उसके घर पर आया।

इस दौरान परिजनों के सामने ही उसके साथ मारपीट करने लगा और गला दबाकर मारने की कोशिश करने लगा। इस दौरान परिजनों ने बड़ी मुश्किल से छुड़वाकर जान बचाई। आरोपी पति ने सभी के सामने तीन बार तलाक कहकर उसे तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने पीड़ित पत्नी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here