जयपुर। संयुक्त भारतीय धर्म संसद के तत्वावधान में मेहंदीपुर बालाजी मंदिर महंत डॉ. नरेश पुरी जी महाराज के सानिध्य में पिछले तीन वर्ष से चलाए जा रहे श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति अभियान के अंतर्गत द्वारिका, बद्रीनाथ, रामेश्वरम् एवं जगन्नाथपुरी से मथुरा तक की चारों रथयात्राओं के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जयपुर के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में 1 नवंबर को समापन समारोह का आयोजन किया जा जाएगा।
संयुक्त भारतीय धर्म संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य राजेश्वर ने बताया कि समापन समारोह में चारों यात्राओं में सम्मिलित हुए यात्री दल के सदस्यों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही अभियान में सहयोगी रहे विभिन्न मठ-मंदिरों से जुड़े हुए संतों-महंतों का अभिनंदन किया जाएगा। तीन वर्ष से चलाए जा रहे इस अभियान में 400 से अधिक स्थानों पर छोटी-बड़ी सभाओं के साथ ही जयपुर के भक्त कवि डॉ कैलाश परवाल द्वारा रचित श्रीकृष्णम महाकाव्य का भी जगह-जगह पाठ किया गया।
चारों धामों से मथुरा तक की गई इन यात्राओं में संत समाज के साथ ही आम सनातनियों का भी भरपूर सहयोग और समर्थन मिला। भविष्य में पूरे देश भर में हम इस अभियान को चलाएंगे। इसके साथ ही मथुरा और दिल्ली में बड़ी सभाओं का भी आयोजन किया जाएगा।

















