जयपुर दक्षिण में 42 लाख के मादक पदार्थ भट्टी में जलाकर नष्ट

0
38

जयपुर। जयपुर दक्षिण जिला पुलिस ने विभिन्न मामलों में जब्त किए गए करीब 42 लाख 3 हजार 250 रुपए बाजार मूल्य के अवैध मादक पदार्थों को औषधि व्ययन समिति के समक्ष नियमानुसार नष्ट कराया। एनडीपीएस एक्ट की धारा 52ए के तहत की गई कार्रवाई में स्मैक, एमडी और गांजा भट्टी में जलाकर स्वाहा किया गया।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि सोडाला, मानसरोवर, श्याम नगर, शिवदासपुरा, शिप्रापथ, मुहाना और सांगानेर सदर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के विभिन्न मामलों में ये मादक पदार्थ जब्त किए थे। औषधि व्ययन समिति जयपुर दक्षिण की निगरानी में नष्टीकरण की प्रक्रिया पूरी की गई।

इस कार्रवाई के दौरान 119 ग्राम स्मैक, 86 ग्राम एमडी और 2 किलो 65 ग्राम गांजा नष्ट किया गया। इनकी कुल बाजार कीमत करीब 42 लाख 3 हजार 250 रुपए आंकी गई है। पुलिस के अनुसार अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here