भारतीय वायुसेना में अग्निवीर वायु भर्ती के लिए 11 फरवरी तक किया जा सकेगा पंजीकरण

0
298
Registration for Agniveer Air Recruitment in Indian Air Force can be done till 11th February.
Registration for Agniveer Air Recruitment in Indian Air Force can be done till 11th February.

जयपुर। भारतीय वायु सेना में अग्निपथ स्कीम के अन्तर्गत अग्निवीर वायु भर्ती लिए ऑनलाइन पंजीकरण 11 फरवरी तक किया जा सकेगा। इच्छुक अविवाहित पुरुष एवं महिला उम्मीदवार भर्ती से संबंधित नियमों की विस्तृत जानकारी भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाईट www.agnipathvayu.cdac.in से प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थी अग्निवीर वायु की भर्ती के लिए 11 फरवरी रात 11 बजे तक www.agnipathvayu.cdac.in पर लॉग इन कर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

02 जनवरी 2004 से 02 जुलाई 2007 (दोनों दिनांक सहित) के बीच जन्मे अविवाहित पुरुष एवं महिला उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र होंगे। 12वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा विज्ञान संकाय में गणित, भौतिक और अंग्रेजी विषय के साथ एवं कला तथा वाणिज्य संकाय में किसी भी विषय के साथ 50 फीसदी अंकों के साथ अंग्रेजी विषय में भी 50 फीसदी अंक होना अनिवार्य है या 03 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक या 02 वर्षीय वोकेशनल कोर्स पास अभ्यर्थी आवेदन के पात्र हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here