गीता गायत्री मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

0
254
Shrimad Bhagwat Katha organized in Geeta Gayatri Temple
Shrimad Bhagwat Katha organized in Geeta Gayatri Temple

जयपुर। दिल्ली रोड स्थित गीता गायत्री मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन हो रहा है पंडित राजकुमार चतुर्वेदी के सानिध्य में भागवत कथा आयोजित की जा रही है। कथा के प्रसंग में राम जन्म श्री कृष्ण जन्म नंदोत्सव मनाया गया। व्यास पीठ पर कथावाचक आचार्य राजेश्वर जी महाराज अपनी संगीतमय वाणी से कथा का रसरसास्वादन करवा रहे हैं।

कथा के प्रसंग में कथा में नंदोत्सव मनाया पूरे मंदिर परिसर को गुब्बारों बंदरवाल से सजाया गया नंदोत्सव मे बधाई गान फल कपड़े खिलौने सूखे मेवे की जमकर उछाल हुई। सरस निकुंज के अलबेली माधुरी शरण जी महाराज ने कथा में शिरकत की । मंदिर में पधारे संत महंतों का माला दुपट्टा प्रसाद देकर का सम्मानित किया। कथा में प्रतिदिन संत महंतों का आगमन हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here