नौकर ले भागा 32 लाख रुपए की नकदी और जेवरात

0
374

जयपुर। जवाहर नगर थाना इलाके में एक नौकर घर से 32 लाख रुपए कैश और सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसआई रामकेश ने बताया कि पीड़ित शरद गौड़ (54) मामला दर्ज करवाया कि उन्होंने अपने परिचित से कहकर एक नौकर रखा था। 21 जनवरी 2024 से दिलीप सिंह गुर्जर उनके घर पर काम करने लगा था। इस दौरान उनके बेटे की भी शादी थी। शादी के कुछ दिन बाद करीब 1 फरवरी को आरोपी दिलीप सिंह उनके लॉकर से 32 लाख रुपए नकदी और सोने-चांदी के गहने चोरी कर ले गया।

इस पर उन्होंने अपने परिचित को इस बारे में बताया। उन्होंने परिचित की मदद से दिलीप सिंह गुर्जर को पकड़ा तो कुछ गहने उसके पास से बरामद हुए। पकड़ में आने पर आरोपी दिलीप सिंह ने कहा कि उससे गलती हो गई। वह जल्द ही उनके पैसे और गहने लौटा देगा। इस पर उन्होंने उसे दोबारा नौकरी में रख लिया। आरोपी से नकदी और गहनों के बारे में पूछा तो बताया कि उसके दोस्त के पास है। वो अभी कहीं बाहर गया है। उसके आने पर वह उनके पैसे और नकदी लौटा देगा। 8 फरवरी को दिलीप सिंह गुर्जर दोबारा घर से फरार हो गया। आरोपी ने न तो पैसा दिया और न ही जेवरात लौटाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here