फोरामेन मैग्नम डिकंप्रेशन तकनीक से मिली नई जिंदगी: ब्रेन हेर्निएशन से जूझ रहा था मरीज

0
151

जयपुर। प्रियुष न्यूरो हॉस्पिटल के सीनियर न्यूरोसर्जन डॉ. योगेश गुप्ता ने अपनी विशेष तकनीक से एक मरीज को गंभीर न्यूरोलॉजिकल समस्या से निजात दिलाई है। मरीज ब्रेन हेर्निएशन की दुर्लभ और जटिल बीमारी से परेशान था।

डॉ. गुप्ता ने बताया कि इस स्थिति में ब्रेन के आगे से स्पाइनल कॉर्ड पर अत्यधिक दबाव बन जाता है, जिससे मरीज को लगातार सुन्नपन और बेहोशी की समस्या बनी रहती है। मरीज लंबे समय से इन्हीं लक्षणों से जूझ रहा था। जांच में स्थिति स्पष्ट होने पर फोरामेन मैग्नम डिकंप्रेशन तकनीक से सर्जरी करने का निर्णय लिया गया। यह एक बेहद क्रिटिकल सर्जरी थी।

डॉ. योगेश के निर्देशन में ऑपरेशन के दौरान स्पाइनल कॉर्ड पर दबाव बना रहे स्थान से अतिरिक्त हड्डी और मांसपेशियों के हिस्से को सावधानी से हटाया गया। ऑपरेशन सफल रहा और सर्जरी के कुछ दिन बाद ही मरीज की स्थिति में सुधार आने लगा।

फॉलोअप में मरीज पूरी तरह स्वस्थ पाया गया। डॉ. योगेश ने बताया कि यह ऐसी क्रिटिकल स्थिति है जिसे डायग्नोज कर पाना हर किसी के लिए आसान नहीं है। प्रियुष न्यूरो हॉस्पिटल में अत्याधुनिक तकनीक और उन्नत उपकरणों की उपलब्धता के कारण ऐसी जटिल न्यूरो सर्जरी भी बेहतर और सुरक्षित तरीके से की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here