कांस्टेबल के घर से स्कूटी सवार दो बदमाश ले गए गैस सिलेंडर

0
285

जयपुर। मालवीय नगर थाना इलाके में स्कूटी सवार दो बदमाश एक कांस्टेबल के घर से एक गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए। बदमाशों ने हेलमेट लगा रखा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार पुलिस मुख्यालय में तैनात कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह ने मामला दर्ज करवाया कि प्रकाश विहार जगतपुरा में स्थित उसके मकान पर सफेद कलर की स्कूटी पर सवार होकर दो बदमाश पहुंचे और गेट खोलकर अंदर घुसने के बाद जीना में रखे गैस सिलेंडर को उठाकर चलते बने। घटना 24 फरवरी की है। यह पूरी घटना वहां पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here