जयपुर। ओल्ड इंडिया यूज्ड कार डीलर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें कार बाजार से जुड़े सभी मालिकों ने परिवहन विभाग (आरटीओ) द्वारा अवैधानिक रूप से कार मालिकों को परेशान करने के विरोध जताया और। बैठक में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से मिलकर परिवहन विभाग के अधिकारियों की शिकायत करने का निर्णय लिया गया है और उन्हे इस संबंध में आगामी दिनों में ज्ञापन भी दिया जाएगा।
ओल्ड इंडिया यूज्ड कार डीलर्स एसोसिएशन अध्यक्ष अजय भाटिया ने बताया कि जयपुर में पुरानी कारों का व्यापार करने वाले करीब 500 व्यापारी है। हर व्यापारी तीस से पचास लोगों को रोजगार उपलब्ध करवा रहा है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि पुरानी कारों का व्यापार करने वाले व्यापारियों को सरक्षंण प्रदान करते हुए मदद करे। लेकिन परिवहन विभाग के कुछ अधिकारी बिना किसी नोटिस के शोरूम के अंदर खड़ी गाड़ियों को जब्त कर रहे है और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से मिलकर कार डीलर्स व्यापारी इस मांग पर राहत प्रदान करने की गुहार लगाएंगे।




















