पर्यटकों को परेशान करने वाले 33 लोग गिरफ्तार

0
6
Cunning thief arrested for stealing ₹3 lakh from a marriage garden.

जयपुर। जयपुर में देशी और विदेशी पर्यटकों को सुरक्षित एवं भयमुक्त माहौल उपलब्ध कराने के लिए पुलिस की ओर से चलाए गए विशेष सुरक्षा अभियान के तहत 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस अभियान के दौरान पर्यटकों को परेशान करने वाले 7 लपकों के खिलाफ 6 प्रकरण दर्ज किए गए, जबकि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170 के तहत 26 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर) करन शर्मा ने बताया कि विशेष सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में माणकचौक, ब्रह्मपुरी, आमेर और पर्यटक थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।

इस अभियान के दौरान शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों, बाजारों और ऐतिहासिक धरोहरों के आसपास पुलिस गश्त एवं निगरानी व्यवस्था मजबूत की गई। इसका उद्देश्य देशी-विदेशी पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा, अभद्रता और असुरक्षा से बचाना तथा पर्यटन स्थलों पर भयमुक्त वातावरण बनाए रखना था।

पुलिस के अनुसार इस अभियान के दौरान पर्यटकों को परेशान करने और उनसे अनुचित व्यवहार करने वाले 7 लपकों के खिलाफ 6 प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में ममनून निवासी लेखराज नगर, थाना जयसिंहपुरा खोर, साजिद खान निवासी मेहंदी नगर, आमेर, मनोज कुमार सिंधी निवासी नंद वाटिका, कुंड रोड, आमेर, सानू निवासी रामगंज बाजार, जयपुर, अकिल निवासी अमृतपुरी, घाटगेट, जयपुर, पिंटू कुमार निवासी बिजनौर, उत्तर प्रदेश तथा शिवराज कीर निवासी बूंदी शामिल हैं।

विशेष अभियान के तहत पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के अंतर्गत 26 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। पुलिस उपायुक्त करन शर्मा ने बताया कि जयपुर आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। पर्यटकों के साथ अभद्रता, दुर्व्यवहार करने और उन्हें परेशान करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पर्यटकों को सुरक्षित और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here