देवेंद्र सिंह को ‘कुलदीप नैयर समर्पण समाज गौरव अवॉर्ड

0
7

जयपुर। मानवता और परोपकार के लिए समर्पित समर्पण संस्था की ओर 11वें वैश्विक स्तरीय ‘ग्लोबल समर्पण समाज गौरव अवॉर्ड 2026’ समारोह का आयोजन किया गया। गोपालपुरा स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के न्यू ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में 15 श्रेणियों में भारत समेत 7 देशों की 40 प्रतिभाओं को सम्मामित किया गया। इसके साथ ही चयनित 16 युवाओं को समर्पण युवा जागृति अवॉर्ड 2026 से नवाजा गया।

समारोह में जयपुर के वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘कुलदीप नैयर समर्पण समाज गौरव अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्यअतिथि जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, जयपुर-तृतीय के अध्यक्ष देवेन्द्र मोहन माथुर थे, जबकि अध्यक्षता राज्यसभा के पूर्व सांसद रामकुमार वर्मा ने की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here