पूजा हेगड़े अगले शूट शेड्यूल के लिए ‘देवा’ के सेट पर लौटीं

0
540
Pooja Hegde
Pooja Hegde

मुंबई। पैन इंडिया स्टार पूजा हेगड़े की अगली बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘देवा’ की रिलीज़ का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार है, जिसमें वह पहली बार शाहिद कपूर के साथ काम कर रही हैं। इस फिल्म में एक और उल्लेखनीय प्रदर्शन की उम्मीद के साथ अभिनेत्री ने अब मुंबई में अगला शेड्यूल शुरू कर दिया है। एक धमाकेदार एक्शन थ्रिलर, ‘देवा’ में पूजा हेगड़े के एक मज़बूत और स्वतंत्र किरदार को दिखाने का वादा किया गया है। न केवल उनके प्रदर्शन के लिए बल्कि फिल्म में शाहिद कपूर के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के लिए भी लोगों में काफ़ी उत्सुकता है।

‘देवा’ एक एक्शन से भरपूर थ्रिलर है, जिसका निर्देशन फिल्म निर्माता रोशन एंड्रयूज ने किया है और इसका निर्माण ज़ी स्टूडियो और रॉय कपूर फिल्म्स ने किया है। यह फिल्म 11 अक्टूबर, 2024 को दशहरा के शुभ अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

(अनिल बेदाग)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here