अश्लीलता निवारण रैली निकाल गायत्री परिवार देगा सभ्य समाज बनाने का संदेश

0
506
Gayatri family will take out obscenity prevention rally and give the message of creating a civilized society.
Gayatri family will take out obscenity prevention rally and give the message of creating a civilized society.

जयपुर। गायत्री परिवार होली से पूर्व अश्लीलता निवारण रैली निकाल कर सभ्य और सुसंस्कृत समाज बनाने का आह्वान करेगा। आगामी शनिवार और रविवार को विभिन्न शक्तिपीठों, चेतना केन्द्रों से ये रैली प्रारंभ होकर आसपास की कॉलोनियों से होते हुए किसी सार्वजनिक स्थान पर अश्लील साहित्य, चित्रों की होली जलाई जाएगी। इस आशय का निर्णय सोमवार को गायत्री परिवार जयपुर उप जोन की कार्यकर्ता गोष्ठी में लिया गया।

गायत्री परिवार राजस्थान के समन्वयक ओमप्रकाश अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपसी प्रेम और सौहार्द की होली को कुछ लोगों ने अश्लीलता से जोड़ दिया है। रंग लगाने के नाम पर अश्लील व्यवहार करते हैं। नशा और हुड़दंग के कारण कई लोग होली खेलने से डरने लगे हैं। अब मोबाइल के कारण अश्लीलता का बहुत तेज गति से विस्तार हो रहा है। सरकार और समाज को समय रहते हुए इसे रोकना होगा।

गायत्री परिवार के कार्यकर्ता को अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए इस जहर का समाप्त करना है। गोष्ठी में होलिका दहन के दौरान आयुर्वेदिक औषधियों से तैयार हवन सामग्री डालने का भी निर्णय लिया गया। गोष्ठी में जिला समन्वयक, तहसील समन्वयक, शक्तिपीठ, चेतना केन्द्र,, शाखा, मंडल सहित जयपुर उप जोन के सभी कार्यकर्ता, आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी आंदोलन के सभी जिला समन्वयक, सह समन्वयक और कार्यकर्ता गोष्ठी में सम्मिलित हुए। गोष्ठी में मातृ शक्ति एवं अखंड दीप जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में शक्ति कलश और अखण्ड दीप यात्रा की तैयारी पर विशेष चर्चा की गई।

बुद्ध पूर्णिमा 23 मार्च को ऑनलाइन गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोडऩे पर जोर दिया गया। अप्रेल के वासंतिक नवरात्रि अनुष्ठान की तैयारी पर भी मंथन हुआ। महिला कार्यकर्ताओं ने आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी आंदोलन की प्रगति से अवगत करवाते हुए इसे और अधिक विस्तार देने का संकल्प लिया। अखंड दीप एवं वंदनीया माताजी जन्म शताब्दी साधना अभियान की समीक्षा भी की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here