स्मैक का नशा करने के लिए नकबजनी की वारदात करने वाला नकबजन गिरफ्तार

0
286

जयपुर। कानोता थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्मैक का नशा करने के लिए नकबजनी की वारदात करने वाले एक शातिर नकबजन को धर-दबोचा है और उसके पास से एक लाख 96 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व कावेन्द्र सिंह सागर ने बताया कि कानोता थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्मैक का नशा करने के लिए नकबजनी की वारदात करने वाले एक शातिर नकबजन विक्रम सिंघीवाल उर्फ विक्कु निवासी घराना आगरा रोड कानोता को गिरफ्तार किया है और उसके पास से एक लाख 96 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here