कैफे और रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्का बार में पुलिस ने मारा छापा

0
305

जयपुर। जवाहर सर्किल थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम जयपुर पूर्व (डीएसटी) ने दो हुक्का बारो पर कार्रवाई करते हुए दो मैनेजरों को गिरफ्तार किया है और पुलिस ने मौके से कई हुक्के, चिलम, पाइप, कटौरी व फ्लेवर जब्त किया है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर (पूर्व) ने बताया कि जवाहर सर्किल थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम जयपुर पूर्व (डीएसटी) ने इलाके में स्थित गिरधर मार्ग मालवीय नगर मे संचालित अजालिया कैफे व गौरव टॉवर मालवीय नगर में हब फोर्टी रेस्टोरेेंट एवं बार संचालित हुक्का बार में की गई जो एक रेस्टोंरेंट और कैफे की आड़ में चल रहा था। पुलिस को पिछले कुछ दिनों से यहां पर रेस्टोंरेंट और कैफ की आड़ में हुक्का पिलाने की सूचना मिल रही थी। जिस पर पुलिस ने एक टीम का गठन किया और पुलिसकर्मी को सादा वर्दी में भेज कर इसकी तस्दीक करवाई। इसके बाद पुलिसकर्मी के इशारा मिलने पर छापा मारा गया।

जहां मौके पर सात व्यक्ति हुक्का पीते हुए मिलने पर कोटपा एक्ट में चालान किया गया। वहीं बिना लाइसेंस के हुक्का पिला रहे अजालिया कैफे मैनेजर पिंटू प्रजापत और हब फोर्टी रेस्टोरेंट एवं बार के मालिक और मैनेजर मनोज बैरवा को गिरफ्तार किया है। वहां से कई हुक्के, चिलम, पाइप, कटोरी व फ्लेवर जब्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here