कृष्ण रुक्मणी विवाह की शादी का हुआ मंचन: राधे राधे के जयकारों से गूंजा कन्हैया कुंज

0
229
Krishna Rukmani marriage ceremony staged
Krishna Rukmani marriage ceremony staged

जयपुर। गोपालपुरा बाईपास शक्ति नगर कन्हैया कुंज में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में मंगलवार को रुक्मणी कृष्ण विवाह हुआ। व्यासपीठ से कथा वाचक वृंदावन धाम के प्रदीप गौड़ महाराज अपनी ओजस्वी वाणी से भक्तों को कथा का श्रवण करवा रहे हैं। इस अवसर पर पूरे कथा स्थल को रंग-बिरंगी चुन्नीयों से सजाया। कथा प्रसंग में आज रुक्मणी विवाह की कथा हुई विवाह के उपलक्ष में महिलाओं ने मंगल गीत गाए रुक्मणी जी के मेहंदी लगाई बधाई गान कृष्ण और रुक्मणी की वरमाला की झांकी का मंचन हुआ ।

लगे दूल्हा सा दिलदार सांवरे तेरा किसने किया श्रृंगार सांवरे । भगवान की बारात मे आए भक्तों ने भक्ति करके ठाकुर जी को रिझाया इस मौके पर राधे-राधे की जयकारों से कथा स्थल गुंजायमान हो गया। कथा से पूर्व आयोजक शंभू दयाल सैनी कैलाश चंद सैनी हनुमान सहाय सैनी राकेश कुमार सैनी ने सबसे पहले पोथी पूजन कर भगवान के समक्ष महाआरती की 23 मई को हवन यज्ञ भंडारे के साथ कथा का विश्राम होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here