कैफे की आड में चल रहे अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़

0
42

जयपुर। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की श्याम नगर पुलिस और जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ने श्याम नगर इलाके में कार्रवाई करते हुए कथित अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़ किया है।

पुलिस ने जनपथ स्थित हैरो कैफे पर छापा मारकर हुक्का पीने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जब्त की और कैफे मैनेजर आफ्ताब को गिरफ्तार किया। मौके पर हुक्का पी रहे 11 युवकों के कोटपा अधिनियम के तहत चालान काटकर 2 हजार 200 रुपए वसूले गए।

पुलिस उपायुक्त (जयपुर दक्षिण) राजर्षि राज ने बताया कि श्यामनगर थानाधिकारी हरि सिंह तथा डीएसटी प्रभारी विशम्भरदयाल के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। मुखबिर से सूचना मिली थी कि श्यामनगर के जनपथ स्थित प्लॉट नंबर डी-88 में संचालित हैरो कैफे में ग्राहकों को अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कैफे पर दबिश दी। वहां कई लोग फ्लेवर्ड हुक्का पीते मिले। तलाशी के दौरान पुलिस ने 21 हुक्के, 23 चिलम, 25 पाइप और विभिन्न प्रकार के तंबाकूयुक्त फ्लेवर के डिब्बे जब्त किए। पुलिस के अनुसार, बिना वैध लाइसेंस व्यावसायिक परिसर में हुक्का संचालित करने के मामले में मैनेजर आफ्ताब (27) निवासी टोंक हाल श्यामनगर को गिरफ्तार किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here