महिला से मोबाइल छीन ले गया बाइक सवार बदमाश

0
158
The miscreants snatched the mobile phone of a young man while walking on the road
The miscreants snatched the mobile phone of a young man while walking on the road

जयपुर। शिप्रापथ थाना इलाके में बाइक सवार बदमाश एक महिला के हाथ पर झपट्टा मार कर मोबाइल छीनकर ले गया। पुलिस के अनुसार परमहंस कॉलोनी निवासी बबीता कुमारी ने मामला दर्ज करवाया कि वह बाजार जा रही थी। अरावली मार्ग पर पीछे से बाइक सवार एक बदमाश आया और उसके हाथ पर झपट्टा मार कर मोबाइल छीनकर ले गया। इस अप्रत्याशित घटना में वह कुछ समझ पाती तब तक बदमाश तेज गति से बाइक चलाते हुए गलियों में ओझल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना स्थल और उसके आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।

दो बदमाश युवक से मारपीट कर छीन ले गए बाइक

रामनगरिया थाना इलाके में दो बदमाश एक युवक से मारपीट कर बाइक छीनकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार इंदिरा गांधी नगर निवासी आकाश महावर ने मामला दर्ज करवाया कि वह डी मार्ट के गेट पर खड़ा था इसी दौरान दो युवक आए और उससे मारपीट कर बाइक छीनकर ले गए। इस पर पीडित थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here