तीज महोत्सवः महिलाओं ने घूमर-लहरियां सहित कई गीतों पर झूमी

0
191
Teej Festival: Women danced to many songs including Ghoomar-Lahriyan
Teej Festival: Women danced to many songs including Ghoomar-Lahriyan

जयपुर। राजधानी जयपुर में शनिवार को शास्त्री नगर आरपीए रोड स्थित जन उपयोगी भवन में महिलाओं द्वारा तीज उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने खूब जमकर मौज मस्ती की और तीज त्योहार का महत्व बताया। साथ ही महिलाओं ने ग्रुप में घूमर,लहरिया सहित कई गीतों में सामूहिक और एकल नृत्य भी किया। कई महिलाओं ने ग्रुप बना कर ढोलक कर घूमर नृत्य भी किया। साथ ही इस कार्यक्रम में एक प्रस्तुति योग की थी,जिसने सभी का मन मोह लिया।

नृत्यम इवेंट प्लानर और कार्यक्रम की आयोजिका काजल सैनी ने बताया कि तीज त्योहार आम जन में प्रेम ,प्यार,सद्भावना और भाईचारा के रंग भरते है । यह हमारे देश की सभ्यता संस्कृति पंरपराओं और मानवीय मूल्यों के परिचायक है। हमारी संस्कृति और सभ्यता की विरासत है। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने झूला झूलते हुए तीज व सावन के गीत गाए। महिलाओं ने कार्यक्रम में मेहंदी भी लगाई।

इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। साथ ही इस कार्यक्रम में डॉ. निर्मला यादव बतौर मुख्य अतिथि रही। काजल सैनी ने बताया कि तीज महोत्सव कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम, तीज क्वीन कॉन्टेंट,डांस प्रतियोगिता,फैशन शो,कल्चर कार्यक्रम सहित कई कार्यक्रम हुए। इसके अलावा डांस प्रतियोगिता भी रखी गई।

इस प्रतियोगिताओं में एक से बढ़कर एक सुंदर प्रस्तुति दी। इस दौरान झूलों में झूलकर सावनी गीत गाए गए। कार्यक्रम के दौरान युवा महिलाएं सावन के गीतों पर जमकर थिरकीं। खेल-खेल में प्रतिभागियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया । इस डांस प्रतियोगिता में विजेता रही महिलाओं को आकर्षक उपहार भी दिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here