नाचते गाते खाटू रवाना हुए पदयात्री

0
208

जयपुर। श्री श्याम सेवा समिति लवाण के तत्वावधान में सोमवार सुबह खाटूधाम की विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में पदयात्री खाटू धाम की पदयात्रा में शामिल हुए। गणेश वंदना के साथ ही पदयात्रा का शुभारंभ हुआ। श्याम भजनों की धुन पर श्रद्धालु नाचते गाते हुए पदयात्रा के लिए रवाना हुए। समिति के प्रवक्ता धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया कि पदयात्रा विभिन्न मार्गो से होती हुई 4 सितंबर को खाटू धाम पहुंचेगी और 5 सितंबर को गाजे –बाजे के साथ निशान चढ़ाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here