शौक और मौज-मस्ती के लिये वाहन चुराने वाले दो वाहन चोर गिरफ्तार

0
160
Two vehicle thieves who stole vehicles for fun and enjoyment were arrested
Two vehicle thieves who stole vehicles for fun and enjoyment were arrested

जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी) ने अशोक नगर एवं माणक चौक थाना इलाके में वाहन चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के दो दुपहिया वाहन भी बरामद किए गए है। आरोपित अपने शौक और मौज मस्ती के लिये वाहन चुराते है। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि अशोक नगर एवं माणक चौक थाना इलाके में वाहन चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शातिर वाहन चोर देवराज उर्फ मक्कू (22) निवासी तुंगा जिला जयपुर हाल बजाज नगर जयपुर और नदीम (25) निवासी गलता गेट जयपुर हाल जयसिंहपुरा खोर जयपुर को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपित देवराज उर्फ मक्कू और नदीम स्मैक पीने के आदि है और सुनसान जगहों पर रेकी करके वाहन चोरी करता है। मौज मस्ती एवं अपना शौक पूरा करने के लिये वाहन चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपितों से पूछताछ जारी है जिससे और भी वारदातें खुलने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here