निर्माणाधीन भवन की तीसरी मंजिल से गिरने से युवक की मौत

0
342

जयपुर। हरमाड़ा थाना इलाके में निर्माणाधीन भवन की तीसरी मंजिल से गिरने से एक युवक की मौत हो गई। तीसरी मंजिल पर चिनाई का काम करते समय अनियंत्रित होने से वह नीचे आकर गिरा था। पुलिस ने कांवटिया हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भाई ने मकान मालिक के खिलाफ लापरवाही के का मामला दर्ज करवाया है।

जांच अधिकारी हेड कॉन्स्टेबल हरवीर सिंह ने बताया कि हादसे में श्रीमाधोपुर निवासी मुकेश कुमार (23) की मौत हो गई। वह पिछले करीब 4-5 दिन से हरमाड़ा स्थित पाड़ा मण्डी में विनोद कुमार के तीन मंजिला मकान पर काम कर रहा था। सात अक्टूबर को मुकेश घर की तीसरी मंजिल पर चुनाई का काम कर रहा था। शाम करीब 5 बजे काम करते समय अनियंत्रित होकर ग्राउंड फ्लोर पर आ गिरा।

तेज धमाके की आवाज सुनकर साथियों ने संभाला। गंभीर हालत में साथियों ने मुकेश को तुरंत कांवटिया हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टर्स ने चेक कर मुकेश को मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई सोहन लाल ने मकान मालिक विनोद कुमार के खिलाफ लापरवाही मामला दर्ज करवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here