बाइक सवार बदमाश छीन ले गए मोबाइल

0
286

जयपुर। ज्योति नगर थाना इलाके में बाइक सवार दो बदमाश एक राहगीर के हाथ पर झपट्टा मार कर मोबाइल छीनकर ले गए। इस मामले में पुलिस घटना स्थल और उसके आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

पुलिस के अनुसार बाटोदा निवासी रवि कुमार मीणा ने मामला दर्ज करवाया कि वह बाजार जा रहा था सहकार मार्ग पर बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आए और उसके हाथ पर झपट्टा मार कर मोबाइल छीनकर ले गए। इस अप्रत्याशित घटना में पीड़ित कुछ समझ पाता तब तक बदमाश तेज गति से बाइक चलाकर गलियों में ओझल हो गए। इस पर पीड़ित ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here