रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे दो हुक्का बार पर पुलिस ने मारी रेड

0
151
Police raids hookah bar
Police raids hookah bar

जयपुर। गांधी नगर और बजाज नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे दो हुक्का बार पर कार्रवाई करते हुए तीन बार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही पुलिस ने वहां से कई हुक्के, चिलम, पाइप, कटौरी व फ्लेवर जब्त किया है। इसके अलावा कई लोगों को हुक्का पीते मिलने पर कोटपा एक्ट के तहत चालान किया गया।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व तेजस्विनी गौतम ने बातया कि यह कार्रवाई गांधी नगर और बजाज नगर थाना इलाके में संचालित स्काईफॉल रेस्टोरेंट और मरकरी रेस्टोरेंट में की गई है जो रेस्टोंरेंट की आड़ में हुक्कार बार चल रहा था। पुलिस को पिछले कुछ दिनों से दोनों रेस्टोंरेंट की आड़ में हुक्का पिलाने की सूचना मिल रही थी। जिस पर पुलिस ने एक टीम का गठन किया और दोनों जगहों पर एक-एक पुलिसकर्मी को सादा वर्दी (बोगस ग्राहक) बना कर भेज कर इसकी तस्दीक करवाई। इसके बाद पुलिसकर्मियों के इशारा मिलने पर छापा मारा गया।

जहां मौके दोनों हुक्का बारों में कई व्यक्ति हुक्का पीते हुए मिलने पर कोटपा एक्ट में चालान किया गया। वहीं बिना लाइसेंस के हुक्का पिला रहे बार कर्मचारी पंकज जोशी और भारत सिंह सहित उज्ल सरकार कुमार निवासी को रेस्टोरेंट में नौजवान लोगों को हुक्का पिलाते हुए गिरफ्तार किया है। वहां से बड़ी मात्रा में हुक्के, चिलम, पाइप, कटोरी व फ्लेवर सहित तंबाकू उत्पाद जब्त किए गए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here