अप्पू घर में दुकान बेचने के नाम पर ठगे 35 लाख

0
248

जयपुर। हरमाड़ा थाना इलाके में अप्पू घर में दुकान बेचने के नाम पर 35 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक महिला ने अप्पू घर की कंफर्म इंटरनेशनल एम्यूजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के पदाधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

थानाधिकारी उदयभान यादव ने बताया कि अप्पू घर को पर्यटन स्थल बनाने का किया गया था दावा, परिवादी श्वेता सिंह निवासी गौतम बुद्ध नगर नोएडा (उत्तर प्रदेश) ने मामला दर्ज करवाया है कि फर्म इंटरनेशनल एम्यूजमेंट लिमिटेड के अधिकारी और कर्मचारियों ने अप्पू घर के नाम से टयुरिज्मम स्थल बनाने के नाम बडे बडे सपने दिखाकर टूरिज्म स्काल पर दुकान बेचने करने के नाम से 35 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here