श्रीराम जानकी विवाह महोत्सव:अवध में पेसारा उत्सव के साथ हुआ महोत्सव का समापन

0
251

जयपुर। चांदपोल बाजार में स्थित श्री रामचंद्र जी मंदिर में पिछले आठ दिनों से चल रहे श्री राम जानकी विवाह उत्सव में शुक्रवार को अवध पेसारा उत्सव के साथ महोत्सव का समापन हुआ। उत्सव में मंदिर को रंग -बिरंगी लाइटों व फूलों से आकर्षण तरीके से सजाया गया। उत्सव के समापन के दौरान मंदिर प्रांगण में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

मंदिर प्रांगण में श्री दूल्हा दुल्हन सिया राम जी के अयोध्या से आने की खुशी में फूल बंगला सजाया गया। कुंज और गुलाब की सजावट की गई। इसके बाद कंकण खुलाई,देवी देवता ढोकना, मुंह दिखाई , 56 भोग आदि मनोरथ साकार किए गए। श्री दूल्हा दुल्हन रथ में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले। जिसके पश्चात मंदिर प्रांगण जय श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हो गया। मंदिर भक्त समाज द्वारा बधाई गान किया गया जिसमें मुख्य पद है, थोड़ा धीमा चालो बनड़ी लाज करे छे, आज अवध में बजत बधाई,सखी अलबेलो म्हारो प्राण प्यारो, इस अवसर पर भक्तो को प्रसाद वितरित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here