51 कुंडीय यज्ञ के साथ गौमाता को लगाया जाएगा 56 भोग

0
173
Nine Kundiya Gayatri Maha Yagya completed in Govind Dev Ji Temple
Nine Kundiya Gayatri Maha Yagya completed in Govind Dev Ji Temple

जयपुर। जगतपुरा के श्रीश्री कृष्ण बलराम मंदिर में स्थित गुप्त वृंदावन धाम में श्री कृष्ण बलराम गौ सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में हिंगोनिया गौ पुनर्वास केंद्र में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन किए जाएगा। मकर संक्रांति पर हिंगोनिया गौशाला में 51 कुंडीय महामत्र यज्ञ का भव्य आयोजन के साथ पतंग उड़ाने की विशेष व्यवस्था कि गई है। इस धार्मिक आयोजन में गौ माता को 56 भोग अर्पण करने के साथ ही गौ सेवा का संकल्प लिया जाएगा।

इस धार्मिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में मेयर नगर निगम डॉ सौम्या गुर्जर और मेयर हेरिटेज कुसुम यादव शामिल होगी। हिंगोनिया गौ पुनर्वास केंद्र में 14 जनवरी को प्रात 10 बजे से 51 कुंडीय महामंत्र यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। जिसके पश्चात गौ माता को 56 भोग के साथ गुड़ सेवा अर्पित की जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गायों में 33 कोटी देवी-देवताओं का वास होता है।

शास्त्रों के अनुसार मकर संक्रांति के दिन दान-पुध्य करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है। मकर संक्रांति के दिन हिंगोनिया गौशाला भक्त जन गौ माता को हरा चारा और सेवा परिक्रमा करके उनका आशीर्वाद लेंगे। हिंगोनिया गौशाला के उपाध्यक्ष रघुपति दास ने बताया की मकर संक्रांति पर गौशाला में भक्तों के लिए हवन और गौ सेवा का आयोजन के साथ पतंग उड़ाने की भी विशेष व्यवस्था की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here